
रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रु. व जालंधर में 81.53 रु. पहुंच गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, तब दिल्ली में कीमत 76.06 रुपए थी। तब क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. का हो गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wXG0rE
No comments:
Post a Comment